Loading market...

मुख्यमंत्री से भेंट कर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी के विकास व विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

 

कालपी (जालौन) राजधानी लखनऊ में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद अमेठी के गौरीगंज सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय सिंह भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान कालपी विधानसभा क्षेत्र के चतुर्मुखी विकास, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।

 

बीती शाम को विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष धर्मनगरी कालपी की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव रखे। उन्होंने धार्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण सूर्य मंदिर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग रखी। इसके अलावा कालपी क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर भी चर्चा की।

 

विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों के संरक्षण, यमुना नदी के संरक्षण, विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा क्षेत्र के समग्र विकास कार्यों को कराने के लिए जनता की ओर से आभार जताया।

 

उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ के दौरान पानी घुसने से किसानों की फसलें प्रभावित होती रही हैं। सरकार द्वारा पुराने व्यास मंदिर से मदारपुर गांव होते हुए रेलवे ब्रिज तक रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया गया है। जिससे बाढ़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है।

विधायक ने बताया कि यमुना किनारे स्थित ऐतिहासिक पीलाघाट तथा मराठा कालीन प्राचीन गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार सहित धर्मस्थलों के विकास की दिशा में भी कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास से क्षेत्र की पहचान मजबूत होने के साथ श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल है।

 

इंसेट

 

220 कालपी सीट में सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी जालौन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की इस मुलाकात के बाद 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि मुलाकात का मुख्य केंद्र क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे रहे। राजनैतिक जानकार बताते हैं कि जिस तरह के आसार चल रहें हैं तथा विनोद चतुर्वेदी की विधायकी कार्यकाल में पूरे कालपी विधानसभा क्षेत्र में गतिशीलता से चतुर्मुखी विकास कार्य हुए हैं। उस दृष्टिकोण से 220 कालपी विधानसभा सीट से भाजपा गठबंधन से वर्तमान विधायक विनोद चतुर्वेदी का चुनाव मैदान में उतारने की उम्मीद है। आगामी समय में कैसे राजनीतिक समीकरण होते हैं।यह भविष्य पर टिका है।

 

फोटो— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते विधायक विनोद चतुर्वेदी।

Leave a Reply