Loading market...

ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)।

 

कालपी/जालौन बीती देर शाम को कालपी नगर में ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 45 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला रावगंज कस्बा कालपी निवासी सुनील कुमार सोनी (45) पुत्र शंकर लाल सोनी मोटरसाइकिल से जोल्हूपुर मोड़ की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के पास उनकी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से सुनील कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। चिकित्सा के द्वारा उक्त प्रकरण की सूचना शासकीय मेमो के द्वारा स्थानीय कोतवाली पुलिस को प्रेषित कर दी गई है।

Leave a Reply