सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायरबिग्रेड किसानों की सूझबूझ से बुझी आग - Aaj Tak Media

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायरबिग्रेड किसानों की सूझबूझ से बुझी आग

 

कोंच (जालौन) एक किसान के खेत में गेहूं की पराली में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को खतरा पैदा हो गया और किसानों में अफरा तफरी मच गई तुरंत ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी लेकिन घण्टों गुजर जाने के बाद भी फायर सर्विस नहीं पहुंची तब किसानों ने अपनी सूझ बूझ से आग को बुझाया।

 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम परेथा में दिन मंगलवार को एक किसान के खेत में खड़ी पराली में अचानक आग लग गयी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी जिससे आस पास खेतों में खडी पकी हुई गेंहूँ की फसल को खतरा पैदा हो गया जिसे बचाने के लिये फायर बिग्रेड सर्विस को सूचना दी गयी लेकिन घण्टों बीत जाने के बाद भी फायर सर्विस मौके पर नही पहुंची तो किसान चिंतित हो उठे और उन्होंने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी किसान सुभाष दिनेश जगदीश कल्लू आदि ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया वहीं किसनों में फायर सर्विस की लापरवाही के चलते आक्रोश व्याप्त है।

 

Leave a Reply