के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन
एट जालौन। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जालौन के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के निर्देशानुसार अवैध जुआ सट्टा अवैध शराब ब मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी , राजीव कुमार शर्मा के निकट मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोटरा पुलिस ने आईपीएल मैच पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगाने वाले 05 अभियुक्तों को को धर दबोचा। बताते चले पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल छापेमारी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से
₹37,470 नगद तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए जिनका उपयोग वे ऑनलाइन सट्टा लगाने में करते थे। स्थानीय
थाना पुलिस कोटरा ने सभी अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी में जुटी है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
