जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन ओवरलोडिंग तथा अवैध खनन के खिलाफ सड़कों पर अभियान चलाकर एसडीएम विनय कुमार मौर्य तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार की टीम के द्वारा ओवरलोड खनन से भरे 2 गाडियां पकड़ कर सीज कर दी गयी।
एसडीएम विनय कुमार मौर्य तथा एआरटीओ राजेश कुमार की टीम के द्वारा कालपी – जोल्हूपुर मोड़ में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान ओवरलोड बालू लदे 2 डम्परों को पकड़ कर टीम ने सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़े करा दिये गये है।
एसडीएम के मुताबिक परिवहन विभाग, खनन, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संयुक्त टीम अभियान के तहत चैकिंग अभियान चलाया गया है।
