कोंच (जालौन) युबक ने पत्नी की बीमारी का बहाना बनाते हुए मजबूरी में जेबर बेचने की बात कही और खरीददार को नकली जेबर देकर ठग लिया।
मामला मुहल्ला गांधी नगर निवासिनी रजिया खातून पत्नी राजू खान का है जब वह दिनांक 17 मार्च 2026 को समय करीब सुबह 6 बजे कानपुर जाने के लिए बस स्टैंड के लिए निकली तभी बस स्टैंड पर अजमेरी पुत्र अज्ञात निवासी ब्लाक नम्बर 52 कमरा नम्बर 9 कांशीराम कालौनी कोंच रजिया को मिला और उसने पत्नी की बीमारी की बात कहते हुए इलाज हेतु मजबूरी में चांदी की पायल व सोने की अंगूठी बेचने की बात कही जिस पर रजिया ने 10 हजार रुपये देकर उक्त सामान खरीद लिया और जब सुनार को दिखाया तो उसने उक्त चीजों को नकली बताया तब रजिया को एहसास हुआ कि मेरे साथ धोखा धड़ी व ठगी की गई है जिस पर दिन बुधवार को रजिया ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए समुचित कार्यवाही की मांग की है।
