कोंच (जालौन) नगर के धनुतालाब मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों के बीच सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकानों के बीच एक दुकानदार का बीड़ी पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी पटाखों की दुकानों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी होगी? नगरवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।क्या प्रशासन करीब आठ साल पहले हादसे को भूल गया है जिसमे कितनी हानि हुई थी या फिर अब किसी और अनहोनी की तलाश में है
