कोंच (जालौन) नदीगांव थाना अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी 25 वर्षीय शिवा मंगलवार को अपना ई रिक्शा लेकर सवारियां बिठाकर कोंच आ रहे थे जैसे ही उनका ई रिक्शा ग्राम लहचूरा के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक बाइक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया ईरिक्शा चालक शिवा के अलावा उसमें सवार ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी 50 वर्षीय रामकुमार तथा थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम सुरपुर्त निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गए मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को ई रिक्शा से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया सीएचसी में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया चिकित्सक डॉ.रामकरन गौर ने बताया कि घायल महेंद्र सिंह और ई रिक्शा चालक शिवा की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बाइक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा 50 वर्षीय वृद्ध हुआ घायल
