Loading market...

उच्च प्राथमिक विद्यालय पचीपुरा में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार

कोंच (जालौन)  21 सितंबर को ग्राम पचीपुरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने विद्यालय का ताला काटकर वहां रखा सामान चोरी कर भाग गए पीड़ित विधालय के प्रधानाचार्य अमर जू लाल गौतम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था बुधबार को पुलिस ने घटनां का राजफाश करते हुए आरोपितो को जुझारपुरा कूड़ा मार्ग पर नहर पुलिया के पास से निहाल उर्फ टिकले अहिरवार ,पिंटू अहिरवार निबासी ग्राम पचीपुरी जिनके पास से 1 सैमसंग का टैबलेट, 1 इनवर्टर ,3 स्टार्टर तथा 920 रुपये की नगदी बरामद हुई है प्रभारी निरीक्षक निगबेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया दोनो के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply