Loading market...

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत पर मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ा कुसमरा में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। इस संबंध में मृतका के पति की तहरीर पर थाना आटा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उक्त प्रकरण को लेकर ग्राम गढ़ा कुसमरा निवासी देश राज पुत्र स्वर्गीय राम किशुन अहिरवार ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि बीती 14 -11- 2026 को शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी रामदेवी व पुत्र जयप्रकाश अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम इटौरा से अपने गाँव गढ़ा आ रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल को सड़क की साइड में किनारे खड़ी करके जब वह पेशाब करने गए।तभी ग्राम गढ़ा कुसमरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए खड़ी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की चपेट में आने से मोटरसाइकिल के पास मौजूद रामदेवी तथा उनके पुत्र जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रामदेवी को गंभीर चोटें आईं जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतका के पति देश राज की शिकायत के आधार पर थाना आटा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply