Loading market...

सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दुर्गा माता मंदिर तरीबुल्दा के सामने एक व्यक्ति सिर पर नारंगी रंग का साफा तथा काले रंग की पैंट पहनकर सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-जुगा खेलवा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान यानी दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी हड़बड़ा गया, जिसे पुलिस बल की मदद से मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी सोनू पुत्र हरदयाल वाल्मीकि उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला गणेशगंज कालपी की जामा तलाशी ली गई। आरोपी के पास तीन अदद सट्टा-जुगा पर्ची जिस पर नंबर और रुपये लिखे हुए थे एक अदद डॉट पेन कुल 595 रुपये नगद विभिन्न मूल्य के नोट व सिक्के पुलिस ने बरामद किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना कालपी में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।

 

फोटो परिचय -कालपी कोतवाली

Leave a Reply