कोंच (जालौन) कोतवाली के मोहल्ला आराजी लेन निबासी आबिद पुत्र अफसर ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 15 मार्च 2026 समय करीब 11.20 बजे दिन की है जब मुहल्ला भगत सिंह नगर स्थित छावला की दुकान पर अपनी मोटर साइकिल टी बी एस की अपाचे एम पी 07 एन सी 5727 मॉडल 2017 को सड़क पर खड़ी करके दुकान से लोहे की कीलें व अन्य सामान ख़रीदने के लिए आया था और सामान खरीदने के बाद वापिस आया तो मेरी मोटर साइकिल को अज्ञात ब्यक्ति चुरा कर भाग गया मैने आस पास काफी खोजबीन की मगर मोटर साइकिल का कही कोई पता नहीं चल सका आबिद ने पुलिस से अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर मोटर साइकिल बरामद कराए जाने की मांग की है।
