पुलिस परिवार के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में आयोजित ‘वामा वेलनेस कैम्प’ - Aaj Tak Media

पुलिस परिवार के लिए रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात में आयोजित ‘वामा वेलनेस कैम्प’

होम्योपैथिक परामर्श एवं दवा वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न**

आज दिनांक 07.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती सुरभि पाण्डेय के निर्देशन में, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन ‘वामा सारथी’ तथा आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन्स, कानपुर देहात के सभागार में विशेष ‘वामा वेलनेस कैम्प’ का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य पुलिस बल के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मियों तथा उनके परिजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराना था।

🔸 अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श

कैंप में आयुष विभाग के अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं परिजनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।
परामर्श में—

  • सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों

  • तनाव प्रबंधन

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने

  • जीवनशैली सुधार
    से संबंधित सलाह दी गई।

चिकित्सकीय आकलन के आधार पर सभी लाभार्थियों को सम्बंधित होम्योपैथिक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं।

🔸 अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा विशेष सुविधा

कार्यक्रम के दौरान अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा विभिन्न रोगों के लिए
निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण कूपन भी पुलिस परिवारीजनों को प्रदान किए गए।

🔸 वामा सारथी की पहल—पुलिस परिवार के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता

अध्यक्षा वामा सारथी ने कहा कि यह पहल पुलिस परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
होम्योपैथी जैसी सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति का चयन पुलिस परिवारों को दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

🔸 कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम में वामा सारथी उपाध्यक्षा श्रीमती नेहा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स, अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, सेवानिवृत्त कार्मिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस परिवारों के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी एवं स्वास्थ्य उन्मुख कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply