मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस लाइन कानपुर देहात में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत - Aaj Tak Media

मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस लाइन कानपुर देहात में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट “नई किरण” की विधिवत शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से सभी मामलों में काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। प्रयासों के परिणामस्वरूप 02 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया, जहां पति-पत्नी ने पुनः साथ रहने की सहमति व्यक्त की। शेष प्रकरणों में अगली तिथि निर्धारित की गई।

प्रोजेक्ट “नई किरण” का मुख्य उद्देश्य टूटते एवं बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधना तथा आपसी संवाद के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान करना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, महिला सहायता प्रकोष्ठ से म0हे0का0 54 जयमाला, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1284 रीनू, म0का0 1045 शिवम पाण्डेय, म0का0 345 रागिनी सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, श्री राम प्रकाश एवं श्री जिआऊल हक का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply