जनपद जालौन में आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुरा का निरीक्षण, विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा - Aaj Tak Media

जनपद जालौन में आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुरा का निरीक्षण, विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

संवाददाता — उरई/जालौन

भूमिका वर्मा (आई.ई.एस.), निदेशक, वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद जालौन के आकांक्षात्मक विकास खण्ड रामपुरा का दौरा किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय रामपुरा में जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए.डी.ओ. पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एम.ओ.आई.सी. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरान्त भूमिका वर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम टीहर का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, पोषण आहार वितरण एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही पी.एच.सी. जगम्मनपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण का उद्देश्य आकांक्षात्मक विकास खण्ड में संचालित योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाकर आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply