Loading market...

मंडलायुक्त ने सदर तहसील में बीएलओ से किया संवाद

एसआईआर फार्म डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

संवाददाता — उरई/जालौन

मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने राजेश कुमार पाण्डेय के साथ सदर तहसील पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत चल रहे फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्मिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मंडलायुक्त ने बताया कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा पेंडिंग फार्मों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फार्म डिजिटाइजेशन, मैपिंग एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर संजय कुमार, नेहा ब्याडवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply