प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की निकली भव्य शोभायात्रा - Aaj Tak Media

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की निकली भव्य शोभायात्रा

 

के के श्रीवास्तव

 

एट / जालौन जनपद जालौन के एट क्षेत्र में दिनांक 14.02.2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आज एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों तथा विश्व शांति का संदेश फैलाना रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र से हुआ। इसमें सुसज्जित झांकियां, बैंड-बाजे तथा आध्यात्मिक संदेशों से युक्त बैनर आकर्षण का केंद्र रहे। बहनों द्वारा सफेद परिधान में शांति और एकता का संदेश दिया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक शिक्षा और सकारात्मक सोच की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति और संतुलन ला सकता है शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सेवा केंद्र पर संपन्न हुई। अंत में सर्वधर्म प्रार्थना एवं शांति संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एट की अध्यक्ष बी.के. सीता बहन जी व बी.के. शशि दीदी बी.के. दीपा बहन बी.के. निशा बहन बी.के. मुनिया बहन बी.के. शिल्पी बहन बी.के. प्रेमा बहन और साथ में सहायक बीके काशी भाई आदि सैकड़ों बहिनें मौजूद रहीं।

Leave a Reply