जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन सोमवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी राजेश कमल एवं आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा कालपी तथा आसपास क्षेत्र में संचालित कम्पोजिट, देशी शराब एवं बीयर की दुकानों की सघन एवं औचक जांच की गई।
जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम की अगुवाई में संयुक्त टीम द्वारा जोल्हूपुर मोड़, मुहल्ला मुन्ना फुल पावर चौराहा, बैरई एवं मुहल्ला राम चबूतरा स्थित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने जांच के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक एवं बिक्री अभिलेख, निर्धारित दरों पर बिक्री, उपलब्ध मदिरा की मात्रा एवं गुणवत्ता तथा अन्य निर्धारित शर्तों का परीक्षण किया गया।
चैंकिंग के दौरान टीम ने दुकानो के संचालको को आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अवैध मदिरा की बिक्री, ओवररेटिंग तथा निर्धारित शर्तों के उल्लंघन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उपजिलाधिकारी ने संम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आबकारी दुकानों की नियमित एवं आकस्मिक जांच निरंतर जारी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
फोटो – आबकारी की दुकानो का निरीक्षण करते टीम के अधिकारी
