Loading market...

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा का हुआ जोरदार स्वागत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन वुधवार को बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा का पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला तथा राठ के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी की अगुवाई में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्थानीय नगर के हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। वह झांसी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का काफिला जैसे ही कालपी की सीमा में हाईवे पर पहुंचा, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए स्वागत किया। राठ के पूर्व विधायक एवं बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी, कालपी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, कंदौला टाउन एरिया के चैयरमैन शुजाउल हसन गुल्लू मियां,सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक आदित्य नगाइच, कालपी नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार तथा मोहनलाल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

फोटो – प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता

Leave a Reply