इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फर्जी संदेश भेजे जाने पर सभासद ने पुलिस को दिया पत्र

 

कोंच (जालौन) नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर एक मुहल्ला गांधी नगर के सभासद महेन्द्र सिंह कुशवाहा की इंस्टाग्राम आईडी हैक होने का मामला सामने आया है इस घटना के बाद उन्होंने दिन रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि

वह इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग आईडी संचालित करते हैं जिस पर 15 फरवरी 2026 को उनकी एक आईडी पर एक संदिग्ध लिंक आया लिंक पर क्लिक करते ही उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक हो गया इसके बाद अज्ञात हैकर ने उनके नाम से परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजने शुरू कर दिए जिस पर सभाषद

ने आशंका जताई है कि हैकर उनके व्यक्तिगत डेटा फोटो और अन्य जानकारियों का दुरुपयोग कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी

कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जा रही है पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

Leave a Reply