लंबी बीमारी के चलते बन क्षेत्रीय अधिकारी का निधन - Aaj Tak Media

लंबी बीमारी के चलते बन क्षेत्रीय अधिकारी का निधन

 

कोंच (जालौन) – बीमारी के चलते बन क्षेत्रीय अधिकारी पंकज भानु सिंह की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव रोड स्थित बन क्षेत्रीय कार्यालय के सरकारी आवास में रहने वाले बन क्षेत्रीय अधिकारी पंकज भानु सिंह उम्र करीब 45 वर्ष मूल निवासी ग्राम गोडे थाना चिलबिला जिला प्रतापगढ़ की तबियत शनिवार की शाम करीब 6 बजे अचानक बिगड़ गई मौके पर मौजूद वन अधिकारी की पत्नी और साले इनको पहले एक प्राइवेट नर्सिंग होम और फिर वहां से सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि वन अधिकारी पंकज भानु सिंह बीते कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उनके पैरों सहित शरीर के कई अंग प्रभावित थे दो दिन पहले ही उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई थी और चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन कर रहे थे उक्त घटना के बाद पत्नी प्रतिमा सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक वन क्षेत्रीय अधिकारी के दो बेटे प्रतीक (20) और शिवांश (17) हैं जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं मृतक वन अधिकारी 2022 से कोंच में पदस्थ थे फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम ज्योति सिंह कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह एसएसआई विमलेश कुमार क्राइम इंस्पेक्टर लल्लूराम रावत सीएचसी पहुंच गए थे।

 

Leave a Reply