कोंच (जालौन) दो प्लाटों की बिक्री के बाद एक प्लॉट अन्यत्र बेच दिया और शेष प्लाट को दूसरे को देने का वादा किया लेकिन विक्रेता की नियत खराब हो गई और उसने दूसरे प्लांट को भी बेचना शुरू कर दिया है जब वादा किए गए व्यक्ति ने जब उसे मना किया तो बिक्रेता लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गया।
मामला मुहल्ला सुभाष नगर निवासी दिलीप कुमार पुत्र स्व. ओम प्रकाश से जुड़ा हुआ है जिनके पिता के पक्ष में दिनांक 10 अक्टूबर 2005 को बिक्रेता जगदीश पुत्र राम सेवक निबासी मुहल्ला जय प्रकाश नगर ने 2882 का 1/2 के दो प्लोट 40 हजार रुपये में बिक्रय किये थे जिसमें एक प्लोट अल्का पत्नी धन प्रकाश निबासी बामौर जिला झांसी को बेच दिया और शेष एक प्लोट मुझे देना था लेकिन बिक्रेता की नियत खराब होने के कारण दूसरा प्लाट भी बेचना चाहता है जब मैने उसे ऐसा करने से रोका तो उक्त फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहा है जिस पर दिलीप ने दिन सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जिस पर पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
