नियमानुसार कार्यवाही न होने पर सी ओ से की शिकायत - Aaj Tak Media

नियमानुसार कार्यवाही न होने पर सी ओ से की शिकायत

 

कोंच (जालौन) कोतवाली की मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रमेश ने दिन गुरुवार को पुलिस क्षेत्र अधिकारी परमेश्वर प्रसाद को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 24 अप्रैल 2026 समय करीब सुब्ज 6.15 बजे की है जब मोहल्ले के ही कमलेश व वल्लू पुत्र गण कुन्ने सोनू व भूरे पुत्रगण कमलेश पिच्चे पुत्र बल्लू अन्नू पुत्र तुलसी पूजा पत्नी अन्नू सुनील पुत्र तुलसी सीमा पत्नी सुनील शिवा पुत्र चेते भोले पुत्र बिनोद अपने 10/12 अज्ञात साथियों के साथ आये और एक राय होकर घर के अंदर लात घूंसों थप्पड़ों से मारने पीटने लगे तथा मेरी पत्नी व बहिन को निर्वस्त्र करके पूरे मोहल्ले में घुमाते हुए उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और बीच बचाव करने बालों को जान से मारने की धमकी देने लगे तब मेरे पुत्र योगेंद्र ने डायल 112 पुलिस बुला ली तो पुलिस के सामने ही उक्त लोगों ने पुत्र को मारते रहे जिसके सम्बन्ध में 24 अप्रैल 2026 को एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया था लेकिन नियमानुसार कार्रवाई न होने पर उक्त लोगों के हौसले बुलंद हैं धर्मेंद्र ने को से उक्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply