जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्खी में पुलिस ने कस्तूरबा तिराहा क्षेत्र से एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना चुरखी के उपनिरीक्षक जवाहर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिनियां वैदेपुर जाने वाली सड़क पर मंगल सिंह के खेत के पास नीम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी युवक मनोज तिवारी पुत्र उमेश चंद्र उर्फ हरजू तिवारी निवासी ग्राम चुर्खी के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुये। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
