षणयंत्र के तहत दिए प्रार्थना पत्र की जांच कराए जाने की सभाषद ने की मांग - Aaj Tak Media

षणयंत्र के तहत दिए प्रार्थना पत्र की जांच कराए जाने की सभाषद ने की मांग

 

कोंच (जालौन) मुहल्ला गांधी नगर सभाषद महेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र रूप सिंह ने दिन बुधवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 2 अप्रैल 2026 की है जब मैं निजी कार्य से झांसी गया था तभी हिमांशु पुत्र बबली राठौर ने मोटर साइकिल को तेज गति चलाते हुए मेरे प्लॉट में खड़ी चार पहिया बाहन में टक्कर मार दी जिससे बाहन क्षतिग्रस्त हो गया आवाज सुनकर मेरी पत्नी घर से बाहर आई औऱ हिमांशु की माँ से मोवाइल से बात की तो उसने हिमांशु से चाबी लेने की बात कही जिससे कहीं दूसरे बाहन में नावालिग हिमांशु टक्कर न मार दे चाबी लेने के बाद हिमांशु मोटर साइकिल छोड़कर अपने घर चला गया और जब मैं शाम को वापिस घर आया तो हिमांशु की नानी ने घर आकर नुकसान दिए जाने की बात कही तब मैने कहा कि बात नहीं है अपनी मोटर साइकिल ले जाओ लेकिन हिमांशु की माँ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में झूठा आरोप पत्र दे दिया और वह कुछ लोगों के कहने पर उक्त फर्जी मुकद्दमें में फंसाने।की फिराक में है जिस पर सभाषद ने पुलिस से जांच कर उचित कार्यवाही किये जाने की बात कही।

 

Leave a Reply