दबंगों पर ट्रैक्टर से पक्का मकान गिराने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी (जालौन) थाना आटा क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी रामनारायण पुत्र लक्ष्मण ने पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर ट्रैक्टर से उनका पक्का मकान गिराने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित रामनारायण के अनुसार उनका मकान लगभग 80 वर्ष पुराना है, जो ग्राम ददरी में स्थित है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके पक्के मकान को नुकसान पहुंचाया। शिकायत में रामनारायण ने आरोप लगाया है कि बृजेश कुमार पुत्र दुर्गापाल, भगवती पत्नी बृजेश कुमार, दुर्गापाल पुत्र दयाराम तथा मुन्ना पुत्र दुर्गापाल ट्रैक्टर लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकलने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोप है कि ट्रैक्टर से उनके पक्के मकान को गिरा दिया गया।

पीड़ित रामनारायण ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और मकान गिर जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।रामनारायण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।यह समाचार शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच एवं आधिकारिक पक्ष आना शेष है।

 

 

Leave a Reply