परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर अनियमित बाहनों के खिलाफ की कार्यवाही - Aaj Tak Media

परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर अनियमित बाहनों के खिलाफ की कार्यवाही

 

कोंच (जालौन) दिन बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा नगर में आकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें अनियमित वाहनों का चालान एआरटीओ द्वारा किया गया।

उप परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडे के नेतृत्व में आई टीम है नदीगांव रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दो लोडर एक ट्रैक्टर तथा आपे बाहन को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गयी तो बाहनों के कागजात अधूरे एवं कुछ बाहन बिना बैद्य परमिट एवं फिटनेश के संचालित मिले जिन पर सख्त कार्यवाही करते हुए लोडर एवं एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया और दूसरे लोडर व आपे का चालान काटा गया अचानक से हुई इस कार्यवाही से बाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया और बाहन चालक गलियों से भागते हुए नजर आए वहीं ए आर टी ने बताया कि इस तरह के चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उलघ्घन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं पकड़े गए वाहनों को मंडी चौकी में खड़ा करा दिया गया इस दौरान सत्येंद्र कुमार और नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply