बेचने के उद्देश्य से घूम रहे आरोपी को कच्ची दारू सहित पकड़ा - Aaj Tak Media

बेचने के उद्देश्य से घूम रहे आरोपी को कच्ची दारू सहित पकड़ा

 

कालपी (जालौन) नाजायज तरीके से कच्ची शराब को बेचने के उद्देश्य से घूमने वृद्ध को भारी पड़ गया। टरननगंज चौकी इंचार्ज की टीम ने घेराबंदी करके 5 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार करके आरोपी को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनांक 26.04.2026 को कोतवाली कालपी के सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र व सिपाही अभिषेक कुमार मुन्ना फुल पावर चौराहे में पहुंचे तो मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पोस्ट ऑफिस के बगल में मोहल्ला काजीपुरा जाने वाले रास्ते पर हाथ में लिए प्लास्टिक की पिपिया जिसमें कच्ची शराब है कहीं बचने के लिए जा रहा है। यदि जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर सूचना पर जैसे ही पुलिस टीम पोस्ट ऑफिस के बगल से मोहल्ला काजीपुरा जाने वाले रास्ते पर छात्रावास के पास पहुंची कि सामने से एक व्यक्ति नीले रंग का पेंट व शर्ट पहने हुए अपने दाहिने हाथ में प्लास्टिक की पिपिया लिए आता हुआ दिखाई दिया। तभी पुलिस टीम ने आरोपी को दविश देकर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से उसका पता पूछते हुए जामा तलाशी दी गई तो उसने अपना नाम मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय भागीरथ निवासी मोहल्ला काजीपुरा कस्बा व थाना कालपी जिला जालौन उम्र करीब 65 वर्ष बताया हाथ में लिए प्लास्टिक की पीपिया के बारे में कड़ाई से पूछा गया तो बोला कि मैं पिपिया में करीब 5 लीटर कच्ची देसी शराब है जिसे मैं बेचना जा रहा था आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

Leave a Reply