अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/ जालौन कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी में मंडी शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिये प्रशासक / उपजिलाधिकारी अमित शेखर के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मंडी समिति के सचिव सतीश चंद्र के नेतृत्व में परिसर तथा प्रवर्तन दल के द्वारा लगातार कार्रवाई कर रहा है। परिणामस्वरूप मंडी समिति के राजस्व में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
मंडी समिति के सचिव सुरेश चंद्र के मुताबिक वर्ष 2024- 25 में मंडी शुल्क की 2 करोड़ 51 लाख रुपए की वसूली की गई थी। जबकि 30 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी करके व वर्ष 2025 – 26 में 3 करोड़ 31 लाख रुपए मंडी शुल्क की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति में मंडी शुल्क की चोरी को रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इनसेट
प्रवर्तन दल ने 25 गाड़ियां पड़कर 5:30 लाख रुपए राजस्व वसूला
कालपी जालौन
मंडी समिति के प्रवर्तन दल ने पिछले दो माह के दौरान विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाकर मंडी शुल्क चोरी के मामलों में 26 मालवाहक वाहनों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों एवं वाहन संचालकों से मंडी शुल्क तथा अन्य देय मदों में पांच लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। मंडी सचिव ने बताया कि मई 2026 के महीने में 13 मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर 2 लाख 26 हजार 6 सौ रुपए तथा माह जून 2026 में 12 गाड़ियों को पकड़ कर 2 लाख 75 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई है।मंडी सचिव सतीश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंडी शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उपज का परिवहन करने वाले व्यापारी निर्धारित नियमों का पालन करें तथा आवश्यक अभिलेख साथ रखें। मंडी समिति का उद्देश्य राजस्व वृद्धि करना है।
फोटो – राजस्व वसूली के लिये कर्मचारियों को निर्देश देते सचिव सतीश चंद्र
