उरई, जालौन जनपद: जालौन दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ जालौन। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का निरंतर प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और अटूट संकल्प के कारण ही आज भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “पटेल जी का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) विशेश्वर यादव, हेमंत पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। aajtakmedia.net@gmail.comOctober 31, 2025 जनपद: जालौनदिनांक: 31 अक्टूबर 2025सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस…
उरई, जालौन लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जालौन में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, एकता और अखंडता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिक aajtakmedia.net@gmail.comOctober 31, 2025 जनपद: जालौनदिनांक: 31 अक्टूबर 2025सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय…
उरई, जालौन पुलिस अधीक्षक जालौन ने स्कूल में छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी, साइबर व डिजिटल अपराधों पर किया जागरूक aajtakmedia.net@gmail.comOctober 31, 2025 जनपद: जालौनदिनांक: 31 अक्टूबर 2025 आज दिनांक 31.10.2025 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान…
उरई, जालौन बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर लिया फसलों के नुकसान का जायजा — जिलाधिकारी ने दिए त्वरित सर्वे एवं राहत के निर्देश aajtakmedia.net@gmail.comOctober 30, 2025 जनपद जालौन | 30 अक्टूबर 2025 | सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा…
उरई सब्जी फसल उत्पादन की उन्नत तकनीक से किसानों की आय में हुई बढ़ोत्तरी aajtakmedia.net@gmail.comOctober 30, 2025 उरई, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 (सू0वि0) भारत विश्व का अग्रणी सब्जी उत्पादक देश — वैज्ञानिक खेती से बढ़ी उत्पादकता और…
उरई, जालौन पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया थाना सिरसाकलार का आकस्मिक निरीक्षण aajtakmedia.net@gmail.comOctober 29, 2025 जनपद जालौनदिनांक – 29 अक्टूबर 2025सूचना विभाग – प्रकाशनार्थ अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व साफ-सफाई के दिए…
उरई, जालौन थाना डकोर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार aajtakmedia.net@gmail.comOctober 28, 2025 जनपद जालौन, दिनांक – 28अक्टूबर 2025 थाना डकोर पुलिस टीम ने दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार…
उरई, जालौन कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा डकैती की योजना रचने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार aajtakmedia.net@gmail.comOctober 28, 2025 जनपद जालौन, दिनांक – 28 अक्टूबर 2025 कोतवाली कोंच पुलिस टीम ने दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को डकैती की योजना…
उरई बुंदेलखंड एकीकृत कृषि विकास योजना (सोलर फेन्सिंग) aajtakmedia.net@gmail.comOctober 27, 2025 उरई | दिनांक: 27 अक्टूबर 2025 उप कृषि निदेशक एस. के. उत्तम ने जनपद के समस्त कृषक भाईयों को सूचित…
उरई रबी 2025-26: गेहूँ बीज वितरण के संबंध में किसान भाईयों के लिए सूचना aajtakmedia.net@gmail.comOctober 27, 2025 जनपद उरई | दिनांक: 27 अक्टूबर 2025 जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि रबी 2025-26 में गेहूँ फसल…