Loading market...

प्रशासन ने सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन निर्माण को रुकवा कर कब्जा हटाया

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन स्थानीय तहसील परिसर के पास सरकारी जमीन पर कथित कब्जे तथा निर्माण को लेकर तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कथित अतिक्रमण एवं निर्माण को हटाया गया। वहीं पक्षकारों ने भी अभिलेख प्रस्तुत किये है।

बताया गया है कि मौजा अहमदपुर दिवारा के गाटा संख्या-8 से जुड़ा बताया जा रहा है। उपलब्ध राजस्व अभिलेखों में समीपवर्ती गाटा संख्या-7 में 1.343 हेक्टेयर भूमि पर श्री रघुनाथ जी विराजमान मंदिर, तारीबुल्दा कालपी का नाम दर्ज होने की बात सामने आई है। प्रशासन के द्वारा

कार्यवाही करने के दौरान तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कानूनगो लेखपाल जितेंद्र सिंह समेत राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद सरकारी भूमि पर कथित कब्जे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले की वास्तविक स्थिति राजस्व अभिलेखों और प्रशासनिक जांच के बाद स्पष्ट होगी। कब्जाधारकों ने बताया कि जमीन संम्बंधित मामला हम लोगों के पक्ष में निस्तारित हो गया है।

 

फोटो – अवैध कब्जा हटाने में जुटे तहसीलदार व राजस्व कर्मी

Leave a Reply