Loading market...

बाइक एवं ई रिक्शा की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

कोंच (जालौन) कोंच उरई मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा में सामने से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को नगर के बाज़ार में खरीददारी करने जा रहे ग्राम सतोह निबासी सूर्यकांत उम्र 28 वर्ष अपने एक साथी जिला झांसी के ग्राम उल्दन निवासी 22 वर्षीय शिवम और 28 वर्षीय को बाइक पर बैठा कर आ रहे थे तभी मंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ई रिक्शा की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बाइक सवार शिवम और सूर्यकांत गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply