Loading market...

बसपा सम्मेलन के लिये वीरपाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जनसंम्पर्क कर झोकी ताकत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन आगामी विधानसभा -2027 चुनावों की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह चौहान की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र 220 में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बीती शाम को स्थानीय नगर अल्पसंख्यक बाहुल्यता के जुलैहटी मार्केट में बसपा के कद्दावर नेता वीरपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जनसंम्पर्क चला कर आगामी 21 सितम्बर को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने का आव्हान किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

जन सम्पर्क अभियान के दौरान बसपा नेता वीरपाल सिंह चौहान ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र के विकास के विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि अबकी बार फिर से बहन मायावती की प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की लहर चल चुकी है। बसपा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, पूर्व सभासद मुन्ना, पूर्व सभासद हाशिम अली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश गौतम समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि चुनाव तक घर-घर जाकर बसपा की नीतियों का प्रचार किया जाएगा और संगठन को हर बूथ स्तर पर अभेद्य बनाया जाएगा।

 

फोटो – जनसंम्पर्क कर बसपा नेता जनता से संवाद करते हुए

Leave a Reply