जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन आगामी गणेश चतुर्थी एवं विभिन्न पर्वों को दृष्टिगत रखते हुये गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कोतवाली कालपी में आयोजित बैठक में गणेश पंडालों, शोभायात्रा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के रूट तथा कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। यमुना नदी के तट स्थित स्थायी सरोवर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की रूपरेखा भी तैयार की गई। सीओ राजेश कमल ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।बैठक में एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा
डिस्ट्रिक प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी (पत्रकार) महामंत्री अमित कुमार यादव पत्रकार, राजा बाबू ओमरे पत्रकार, अमीर हसन अंसारी पत्रकार, सतीश द्विवेदी पत्रकार, भगवान दास खटीक, रिहान रज़ा पत्रकार,मनोज पांडेय पत्रकार,दीपक शर्मा पत्रकार, नीलाभ शुक्ला संगठन, प्रशांत शुक्ला पत्रकार,रोहिणी शर्मा पत्रकार,नमन अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल, सुनील पटवा सभासद, अमित कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष व्यापार मंडल, श्रवण कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल, अरुण त्रिपाठी विद्युत अध्यक्ष, अखिल पंडित नगर सुरक्षा प्रमुख, बजरंग दल, शिवबालक सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किये।
फोटो – पीस कमेटी की मीटिंग में शामिल अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक
