Loading market...

सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोंच (जालौन) नगर के सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना पर अपने विचार रखे।

मंगलवार को सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय आयोजित हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें काजल राठौर ने प्रथम, चंचल पाल ने द्वितीय तथा जाहिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर आशुतोष हुंका ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है प्रथम स्थान प्राप्त काजल राठौर ने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत, नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह निरंजन, कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीरज मनोज श्रीवास्तव विपिन सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply