नहर में नहाते समय मोवाइल ले उड़ा चोर - Aaj Tak Media

नहर में नहाते समय मोवाइल ले उड़ा चोर

 

कोंच (जालौन) चिलचिलाती धूप में शरीर को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दोस्त मिलकर नहर में नहा रहे थे और अपने कपड़ों में मोवाइल छुपाकर किनारे रख दिया तभी घात लगाए चोर ने मौका पाते ही मोवाइल लेकर रफूचक्कर हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लौना निबासी हिमांशु पुत्र राम कुमार अपने दोस्त सुमित पुत्र अशोक और अजय पुत्र अशोक के साथ उरई रोड स्थित एट मोड़ पर स्थित नहर में दिन बुधवार को नहा रहे थे और नहाने के पहले मोवाइल नथिंग 3 को कपड़ों में लपेटकर नहर किनारे रख दिया था उसी नहर में मुहल्ला भगत सिंह नगर निवासी बकील पुत्र मुन्ना जिसका एक हाँथ कटा हुआ है नहा रहा था और नहाने के बाद बाहर निकलकर हिमांशु का मोवाइल कपड़ों सहित लेकर रफूचक्कर हो गया जैसे ही नहा रहे हिमांशु व उनके दोस्तों की नजर गायब कपड़ों पर पड़ी तो वह तुरंत ही बाहर निकलकर आये और चोर का पीछा करते हुए फायर बिग्रेड तक पहुंच गए जहां पर चोरी गए मोवाइल का कबर पड़ा हुआ मिला तब पूर्ण बिश्वास होने पर भाग रहे बकील को।पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए और उसे पुलिस के हबाले कर दिया।

 

Leave a Reply