Loading market...

लू के साथ भीषण गर्मी से पशु-पक्षी एवं जनमानस के हाल बेहाल

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन)  इन दिनों लू के साथ हो रही भीषण गर्मी से जहां एक हो जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर पशु पक्षियों के भी हाल भी हाल बेहाल हो रहे हैं। पूर्वाहन 11:00 बजे के बाद सड़कों एवं बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार ग्राहकों की आस में अपनी-अपनी दुकानों पर जमे रहते हैं। ग्राहकों के नहीं आने से उन्हें ग्राहकों के अभाव में मायूसी मिल रही है। विद्यालय एवं कोचिंग के लिए जाने-आने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस भीषण गर्मी से जूझने को मजबूर होना पड़ता है। . इन दिनों गर्मी का सितम लू की तपन अपना कहर बरसा रही है जिसके कारण जनमानस की साथ ही कुछ पक्षी व पेड़ पौधे भी गर्मी की भीषण तपन के कारण व्याकुल से प्रतीत हो रहे।

 

Leave a Reply