Loading market...

एट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान दो फॉर्च्यूनर से तीन पिस्टल और 12 कारतूस बरामद

 

के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन) थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम ने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों को रोककर तलाशी ली, जिसमें से तीन अवैध पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर दो सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है पकड़े गए अभियुक्त आशुतोष मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा 14/25 डिप्टी खेड़ा थाना पारा लखनऊ एवं नितीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की पुत्र श्याम बिहारी निवासी 568 /79 कृष्णापल्ली थाना आलमबाग लखनऊ हिरासत में लिया गया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद के निकट मार्गदर्शन में एवं एवं थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम एट टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों को संदेह के आधार पर रोका गया। जब पुलिसकर्मियों ने दोनों गाड़ियों की बारीकी से तलाशी ली, तो उनके अंदर से तीन पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हथियारों के संबंध में गाड़ी सवार कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने असलहे व दोनों लग्जरी गाड़ियों को जब्त करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह असलहा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं उप निरीक्षक अभिषेक पोरवाल व हेड कांस्टेबल बडेलाल हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र परिहार कांस्टेबल अमित अवस्थी अवस्थी कांस्टेबल राहुल कुमार आदि की सक्रियता के चलते की बड़ी कामयाबी हासिल

Leave a Reply