कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा निवासियों ने दिन गुरुवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हम लोगों के पूर्वजों के मकान करीब 35 वर्ष पुराने बने हैं हम लोगों के मकान आबादी में है उक्त मकानों में करीब 70 परिवार रहते हैं लेकिन कुछ लोगों के मकान गिर गए थे जिन्हें हम लोग बनना चाहते हैं लेकिन ग्राम के ही निवासी सूर्य प्रताप सिंह व सिध्धु पुत्र इंद्रबीर सिंह व राजा बिक्रम बीर पुत्र पुष्पेंद्र बीर गलत तरीके से हम लोगों को धमकाते हुए कह रहे हैं कि मकान खाली कर दो यह जगह मेरी है जबकि उक्त लोगों के पूर्वजों द्वारा हम लोगों को जगह बेची गयी थी तभी से हम सभी लोग परिवार सहित रहते चले आ रहे हैं और इसके अलाबा कोई अन्य मकान भी नहीं है पीड़ितों ने एस डी एम से स्थलीय जांच करते हुए न्याय दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान ठाकुरदास प्रेमचंद कोमल लाल जी नारायण राम प्रसाद मुन्नी देवी राम देवी हसीना हसमत डालचंद अली मोहम्मद शिव सिंह पाल अशोक पाल लच्छी राम सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
