अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
उरई (जालौन) गुरुवार शाम शहर की व्यस्त जेल रोड एक खतरनाक हादसे की गवाह बन गई। रजिस्ट्री ऑफिस के सामने शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को रौंद दिया। कुछ ही सेकंड में इलाके में हड़कंप, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बेकाबू कार बनी खतरा, राहगीर बने निशाना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक पूरी तरह नशे की हालत में। अपना नियंत्रण खो चुकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ की ओर मुड़ी और वहां चल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है।सड़क पर जाम, लोग डरे-सहमे हादसे के बाद जेल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक हुए हादसे से लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।पुलिस की तेज कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई,पुलिसकर्मियों ने सड़क से जाम हटवाकर यातायात फिर से सुचारु कराया,जांच जारी, घायलों की हालत पर नजर
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन से घायलों की स्थिति को लेकर लगातार जानकारी ली जा रही है।
