कोंच (जालौन) ग्राम सिमिरिया में बीती 5 सितम्बर की रात 5 आरोपित ने रेलवे म सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर में घुसकर उन्हें और उनकी श्यामकुवर उर्फ सनकु को बंधक बनाकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी तमंचा तानकर लूट ली थी पुलिस ने तीन आरोपितो रवि अहिरवार ,जमील अहमद प्रमोद उर्फ चीकू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था घटनां के मुख्य आरोपित गिरोह का सरगना लक्ष्मीकांत निबासी ग्राम पनयारा ने बीती 18 सितंबर को उरई स्थित न्यायालय में आत्मसम्पर्ण कर दिया था जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 7 घण्टे के लिए अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जिसके बाद आरोपित ने घटनां में लूटा हुआ जेवर नगर के पहचान चौराहे से नदीगांव रोड की ओर बने निर्माणाधीन प्लाट पर छिपाने की बात कुबूल की पुलिस आरोपित को लेकर मौके पर गई तो वहां ईंटो के नीचे पुलिस को 6 चांदी के लच्छा एक जोड़ी पायल और 4 चांदी के सिक्के बरामद किए आरोपित ने पुलिस को बताया कि जो भी नगदी उसने लूटी थी उसने उसे खर्च कर लिया यह माल उसे लूट के सामान के बंटबारे में मिला था कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में पांच आरोपित के विरुद्ध मुआदमा दर्ज किया गया है अभी तक चार आरोपित जेल भेजे जा चुके है एक आरोपित मध्यप्रदेश के जिला दतिया निबासी शिवम अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
सिमरिया कांड के एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
