Loading market...

ग्रामीणों ने ग्राम की समस्याओं हेतु उप जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन

कोंच (जालौन) ग्राम ब्यौना रियासत के ग्रामीणों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन देकर गांव में व्याप्त जल भराव, उखड़ी सड़के तथा जर्जर सम्पर्क मार्गो की समस्याओ से परेशान है उनके गांव में श्मशान घाट नही है मृत्यु होने के पश्चात दूसरे गांव में 7 किलोमीटर चलकर दाह संस्कार के लिए जाना पड़ता है कुछ दिन पूर्व भी गांव में एक ब्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर दूसरे गांव में शव ले जाना पड़ा था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की समस्या लगातार बनी हुई चारो तरफ पानी भरा हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने ग्रामीणों ने एसडीएम से गांव की समस्याओं को जल्द समस्या का निराकरण किये जाने की मांग की है एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए बीडीओ नदीगांव के लिए मौके पर जाकर ब्यबस्थाओ को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है इस दौरान मुलायम सिंह बृजेन्द्र महेंद्र राजकुमार कलू परिहार कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply