कोंच (जालौन) भारतीय किसान यूनियन इकाई के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अगुवाई में दिन बुधवार को एक मासिक बैठक गल्ला मंडी परिसर में डॉ केदार नाथ की अध्यक्षता में करते हुए किसानों की समस्याओं से सम्बंधित 7 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सम्बोधित नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल को सोंपते हुए बताया कि ग्राम भेंड़ में जल जीबन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में पाइप लाइन फिट हो गयी है लेकिन सप्लाई चालू नहीं हुई है वहीं ग्राम बसोब से पिरोना मार्ग पर स्थित तालाब पर अतिक्रमण है जिसे हटाया जाए वहीं ग्राम पड़री में तालाब की साफ सफाई और जल निकासी कराते हुए नाले पर बनाये गए शौचालयों के गड्ढे बनवाये जाएं तथा ग्राम दिरावटी सहकारी समिति में गेंहू खरीद की सिक्स आर तुरंत दिलाई जाए वहीं ग्राम सतोह में तालाब को खुदवाते हुए ग्राम कुंअरपुरा में बाधित बिधुत आपूर्ति को बहाल कराए जाने की मांग की है बैठक के अंत में अध्यक्षता कर रहे डॉ केदार नाथ सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति 16/17/18 जून को हरिद्वार शिविर में जाने के लिए 15 जून को उरई स्टेशन पर समय 2 बजे तक पहुंचने का कष्ट करें इस दौरान तमाम भा कि यू नेता व किसान भाई मौजूद रहे।
