अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन वन राजि क्षेत्र कालपी में वृक्षों की अवैध कटान अवैध परिवहन तथा अवैध खनन को लेकर विभाग के द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार माथुर कालपी ने पिछले सप्ताह बालू लदे ओवरलोड वाहन के वन संरक्षित भूमि में अवैध परिवहन करते 3 डंपरों को पकड़ कर सीज करने तथा विभाग के द्वारा 6 लाख रुपए वसूल करने की कार्यवाही की गई है।
झांसी जनपद के गुरसराय निवासी संजय कुमार माथुर वर्तमान में वन क्षेत्राधिकारी का पदभार संभाले हुए हैं। जबकि उनका प्रमोशन शासन स्तर से एसडीओ के पद पर हो चुका है। इससे पहले कदौरा, कानपुर नगर, घाटमपुर आदि स्थानों में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं।
वृक्षारोपण अभियान गतिशीलता से चलाया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक नाजायज गतिविधियों को वन क्षेत्र में रोकने के लिए वन दरोगाओं प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह आदि कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संरक्षित वन क्षेत्र से नाजायज तरीके से बालू लादकर गुजर रहे तीन वाहनों को टीम ने पड़कर सीज कर दिया तथा तीनों वाहनों से दो-दो लाख रुपये राजस्व वसूला गया है।
फोटो – वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार माथुर
