अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 जनपद में आज को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई।
परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक पाली में 3,264 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में कुल 2,629 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 635 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 2,685 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 579 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 6,528 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5,314 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 1,214 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों की सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम की गतिविधियों तथा परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों की सतर्कता का निरीक्षण किया।
