कोंच (जालौन) स्वयं सहायता समूह में काम करने बाली महिलाओं को पता भी नहीं चला और उनके नाम से फील्ड ऑफीसर ने 74 हजार रुपया निकाल लिया और जमा न करने पर बसूली महिलाओं के नाम आ गयी।
ग्राम चमेंड में माँ संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसमें सदस्य ममता पत्नी रामलखन निबासी चमेंड के नाम से फर्जी तरीके से 74 हजार रुपया फील्ड ऑफीसर मोहित तिवारी टोपोर व जयपाल पुत्र रामलाल निबासी हिंगुटा ने निकाल लिए जानकारी होने पर उक्त लोगों ने निकाला हुआ रुपया जमा करने की बात कहते हुए कुल 14 हजार रुपये जमा कर दिए जो स्टीमेट में दर्ज है इसके बाद अब ममता के ऊपर एक लाख तीन हजार 6 सौ 95 वे रुपया की बसूली आ गयी तब दिन मंगलवार को ममता ने उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक पत्र देते हुए उक्त लोगों के बिरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए निकाली गई धनराशि को बैंक में जमा कराए जाने की मांग की है इस दौरान गुड्डी रानी रिंकी सुनीता सीता कुसमा लीलावती गोरबी सहित तमाम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
