आशीर्बाद क्लब से खाना खाकर बापिस आने पर बाईक मिली नदारत - Aaj Tak Media

आशीर्बाद क्लब से खाना खाकर बापिस आने पर बाईक मिली नदारत

 

कोंच (जालौन) उरई रोड स्थित आशीर्बाद क्लब में खाना खाने गए व्यक्ति की मोटर साइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गए जब बाहन स्वामी खाना खाने के बाद मोटर साइकिल लेने आया तो उसकी मोटर साइकिल नदारत थी।

कोतवाली के मोहल्ला लाजपत निवासी साकेत बिहारी पुत्र राजाराम अपने भाई हिमांशु अग्रवाल की मोटर साइकिल यू पी 92 एजे 5929 टी बी एस रेडॉन से दिनांक 18 जून 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे उरई रोड स्थित आशीर्बाद क्लब में खाना खाने गया था और अपनी मोटर साइकिल को क्लब के सामने गली में खड़ी कर दी थी और जब रात्रि 10 बजे खाना खाकर बापिस साकेत बिहारी मोटर साइकिल लेने के लिए गया तो मोटर साइकिल नदारत थी जिस पर साकेत ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर मोटर साइकिल चोरी होने की बात बतायी उक्त के सम्बन्ध में साकेत ने दिन शुक्रवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply