कोंच (जालौन) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे महा अभियान पल्स पोलियो के तहत 28 जून 2026 से इसका चक्र शुरू होना है जिसकी तैयारी के लिए दिन शुक्रवार को उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल ने कार्यालय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एम ओ आई सी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एच ओ) के प्रतिनिधि एवं सदस्यों के साथ 28 जून से प्रारम्भ होने बाले पल्स पोलियो अभियान के सम्बन्ध में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया बैठक में सफल किर्यान्वयन के लिए उपस्थित सदस्यों से एस डी एम ने वार्ता करते हुए अभियान को शत प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचाए जाने के लिए निर्देशित किया एस डी एम ने निर्देशित करते हुए कहा कि जीरो से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी जिसमें बूथों पर दबा पिलाए जाने के साथ साथ मोवाइल टीमों द्वारा घर घर जाकर दबा पिलाई जाए जिससे इस चक्र से कोई भी बच्चा छूटने न पाये जिसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी।
