कदौरा निवासी इमरान खान को मिला राष्ट्रीय सम्मान - Aaj Tak Media

कदौरा निवासी इमरान खान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 

कदौरा/जालौन, छोटे से कस्बे के रहने वाले है इमरान खान जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और कठनाइयों का सामना किया,पढ़ाई की शुरुवात जिला जालौन के क़दौरा से की और अपने लक्ष्य को पाने की चाह में बाहर जाने का फैसला किया सरल और शांत स्वभाव के उनके माता पिता अनीस खान ने पढ़ाई में उनका साथ दिया और बाहर पढ़ने भेजा जहां इमरान ने अपनी पढ़ाई पूरी करके भ्रूण वैज्ञानिक लैब इंचार्ज बने इमरान को मुंबई के ताज होटल में आयोजित नेशनल ई टी समारोह में मिला सम्मान,आईसीएसआई तकनीक से कई निःसंतान दंपत्तियों को दी नई उम्मीद

नई दिल्ली इंदिरा आईवीएफ अस्पताल, नई दिल्ली में कार्यरत भ्रूण वैज्ञानिक (एंब्रियोलॉजिस्ट) और लैब इंचार्ज इमरान खान को 7 मार्च 2026 को मुंबई के ताज होटल में आयोजित नेशनल ई टी समारोह में बुडिंग एंब्रियोलॉजिस्ट ऑफ दा ईयर के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

इमरान खान को यह सम्मान एग फ्रीजिंग और आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

आईसीएसआई तकनीक के माध्यम से इमरान खान ने अनेक ऐसे दंपत्तियों को भ्रूण बनने में सहायता की है, जिनमें पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम थी या शुक्राणु नलियों में अवरोध (ब्लॉकेज) की समस्या थी। उनकी इस विशेषज्ञता की वजह से कई परिवारों को संतान सुख प्राप्त हुआ है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कस्बा कदौरा निवासी इमरान खान की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी उनके छोटे से कस्बे के लोगों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी

इमरान खान वर्तमान में इंदिरा आईवीएफ अस्पताल नई दिल्ली में भ्रूण वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं और लैब इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं उन्हें इस क्षेत्र में लगभग 11 वर्षों का अनुभव है और वे वर्ष 2015 से इंदिरा आईवीएफ प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हुए हैं चिकित्सा क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है जिससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी,यह सम्मान आमतौर पर उन युवा विशेषज्ञों को दिया जाता है, जो बांझपन के उपचार और भ्रूण विज्ञान में नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply