बाथरूम में गंदगी देख भड़के एसडीएम, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कदौरा/जालौन गुरुवार को उपजिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी अमित शेखर पीसीएस ने नगर पंचायत कदौरा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर, अभिलेखों तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय के बाथरूम में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल बाथरूम सहित पूरे कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कराने तथा नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि कालपी के एसडीएम अमित शेखर के पास वर्तमान में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है। गुरुवार की दोपहर को उपजिलाधिकारी अमित शेखर औचक तरीके से नगर पंचायत कदौरा के भवन में पहुंचे।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संम्बंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये।

 

फोटो – नगर पंचायत भवन का निरीक्षण करते एसडीएम

Leave a Reply